
सड़क हादसे में विधायक बटाला के पीए समेत तीन की मौत
चंडीगढ़, 10 जुलाई (विश्व वार्ता): बटाला के विधायक अमनेश सिंह कलसी के पीए उपदेश कुमार और विधायक के चचेरे भाई गुरलीन सिंह सहित तीन युवकों की बीती देर रात बटाला जालंधर बाईपास के पास कार दुर्घटना में मौत हो गयी. । डीएसपी सिटी ललित कुमार ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि ये 5 युवक देर रात एक पार्टी से बटाला लौट रहे थे तभी रास्ते में टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया जिससे हादसा हुआ. हादसे में दिल्ली निवासी सुनील व बटाला निवासी सुनील व विधायक अमृत कलसी का छोटा भाई व उसका मित्र मानव मेहता गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है.





















