
सडक़ पर जानलेवा गड्ढे से बेजान मृत शरीर मे धडकने लगी फिर सांसे
हुआ चमत्कार, घर पर कर दिया था दाह संस्कार का पूरा इंतजाम
चंडीगढ, 13 जनवरी (विश्ववार्ता) इसे बस भगवान का चमत्कार ही कहा जा सकता है आम तौर पर सडक़ों के गड्ढे लोगों की जान के दुश्मन बन जाते है कभी-कभी तो यह जानलेवा भी साबित होते हैं। मगर जब सडक़ के किसी गड्ढे की वजह से बेजान शरीर में भी सांसें लौट आए। यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है। हरियाणा के करनाल में यह चमत्कार हुआ है। एक 80 साल का मृत व्यक्ति सडक़ के एक गड्ढे की वजह से दोबारा जिंदा हो उठा।
परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद उनके शव को अंतिम संस्कार करने के लिए कार से निसिंग लाया जा रहा था। इसी दौरान कैथल जिले के ढांड के पास सडक़ पर गड्ढा होने के कारण कार को झटका लगा तो बुजुर्ग की सांसें अचानक लौट आईं। इससे परिजन हैरत में पड़ गए और आनन फानन बुजुर्ग को निसिंग के एक निजी अस्पताल में ले गए। जांच के बाद चिकित्सक ने बुजुर्ग के जीवित होने की पुष्टि की।
शव को लेकर जा रहे युवक ने बताई कहानी
हरियाणा के पटियाला के एक अस्पताल में दर्शन सिंह बराड़ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तय हुआ की बराड़ का अंतिम संस्कार उनके गृह शहर निसिंग में किया जाएगा। बराड़ के पोते अपने मृत दादा का शव एंबुलेंस में लेकर रवाना हुए। पटियाला से करनाल जाते वक्त अचानक एंबुलेंस सडक़ के गड्ढे के कारण उछल गई। इसके बाद बराड़ के पोते ने देखा दादा का हाथ हिल रहा है। आनन-फानन में वह बराड़ को लेकर अस्पताल पहुंचे।
तब तक बराड़ को मरे तीन घंटे बीत चुके थे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बराड़ को जीवित घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों ने कहा है कि यह उनके लिए चमत्कार है। उन्होंने कहा कि उनके अंतिम संस्कार के लिए भोजन तैयार कर लिया गया था।लकडिय़ां भी इक_ा कर ली गई। इस बीच अचानक एंबुलेंस के गड्ढे में उछलने के बाद बराड़ के दोबारा जीवित होने की जानकारी मिली।





















