
सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहब से गुरबाणी प्रसारण सम्बन्धित पंजाब सीएम द्वारा दिए बयान पर एसजीपीसी प्रधान का बडा पलटवार
पढिये क्या कहा
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान द्वारा से सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहब से गुरबाणी प्रसारण सम्बन्धित दिए बयान के बाद अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान एडवोकेट हरजिन्दर धामी ने बडा पलटवार बयान जारी किया है। उन्होने कहा कि पंजाब सीएम भगवंत मान सरकार गुरु घरों के मामलों में दखल न दे। एडवोकेट धामी ने कहा कि सरकार के कार्य अपने होते हैं और धर्म के क्षेत्र का कार्य अपना होता है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि समिति सिख पंथ की चुनी हुई नुमायंदा जत्थेबंदी है, जो गुरुद्वारा साहिबान के प्रबंध साथ-साथ धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्यशील है।























