
दिल्ली, 30 अप्रैल (विश्ववार्ता):सचिन तेंदुलकर को कोविड-19 मरीजों के लिए ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स खरीदने के इरादे से एक करोड़ रुपए दान दिए. तेंदुलकर ने उस समय यह राशि दान दी है, जब देश इस महामारी से बुरी तरह जूझ रहा है. भारत में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक तीन लाख 79 हजार 257 नए संक्रमित मामले सामने आए.



















