
सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में नतमस्तक हुए पंजाबी गायक मनकीरत औलख
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में आज पंजाबी गायक मनकीरत औलख अपने बेटे के साथ गुरु घर का आशीर्वाद लेने आए थे।
जानकारी के मुताबिक मनकीरत औलख के बेटे इम्तियाज का आज जन्मदिन था। इस दिन को खास बनाने और अपने बेटे को गुरु घर का आशीर्वाद दिलाने के लिए वह गुरु नगरी अमृतसर पहुंचे थे। इस बीच उन्होंने अपने बेटे के साथ पवित्र सरोवर में स्नान भी किया, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। वहीं मौके पर उन्होंने सरबत क भले के लिए अरदास भी की।























