
सऊदी अरब से भारत आ रहे तेल से भरे जहाज पर ड्रोन से हमला
चालक दल में 20 भारतीय थे मौजूद
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववार्ता) हिंद महासागर में सऊदी अरब से भारत आ रहे ऑयल वेसल जहाज पर ड्रोन हमला हुआ है ये जहाज इजरायल से संबद्ध है। इस घटना के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड के विक्रम जहाज को घटनास्थल की तरफ रवाना कर दिया गया है। इस जहाज में कुल 20 भारतीय क्रू मेंबर भी मौजूद थे। हालांकि, अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं, इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।
रक्षा अधिकारियों ने बताया कि आईसीजीएस विक्रम को भारतीय विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र की गश्त पर तैनात किया गया था जब उसे संकट में फंसे व्यापारिक जहाज की ओर निर्देश मिला था। उन्होंने बताया कि जहाज के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। इनमें करीब 20 भारतीय भी शामिल हैं। आईसीजीएस विक्रम ने क्षेत्र के सभी जहाजों को सहायता प्रदान करने के लिए सतर्क कर दिया है।
ये हमला जिस जगह पर हुआ वह गुजरात के पोरबंदर से करीब 217 नॉटिकल मील पर है. यह सऊदी अरब के एक बंदरगाह से मैंगलोर की तरफ जा रहा था.रक्षा अधिकारियों ने कहा है कि इंडियन कोस्ट गार्ड विक्रम ने क्षेत्र के सभी जहाजों को मदद पहुंचान के लिए सतर्क कर दिया है। वहीं, आग तो बुझ गई है लेकिन इसका असर कामकाज पर पड़ा है। आईसीजीएस विक्रम भारत के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन की गश्त पर तैनात था, जब उसे संकट में फंसे व्यापारी जहाज की ओर जाने के लिए निर्देशित किया गया था भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि पोरबंदर तट से 217 समुद्री मील दूर अरब सागर में एक व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो में ड्रोन हमले के कारण आग लगने की आशंका है। ये जहाज इस्राइल का बताया जा रहा है।
नौसेना के अधिकारियों ने यह भी बताया कि भारतीय नौसेना का व्यापारिक जहाज के साथ संपर्क हो गया है। उन्होंने बताया कि नौसेना के पी-8आई समुद्री निगरानी विमान ने गोवा में आईएनएस हंसा नौसैनिक हवाई अड्डे से उड़ान भरी और संकटग्रस्त जहाज एमवी केम प्लूटो के साथ संचार स्थापित किया।





















