
इस वक्त की बडी खबर
पढिये कब शुरू होगा बजट सत्र
चंडीगढ़, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 फरवरी को केंद्रीय बजट संसद में पेश करेंगी. जानकारी के मुताबिक, यह बजट सेशन 11 फरवरी तक चलेगा. जबकि सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा. सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस साल के बजट से आम आदमी को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.





















