संसद का शीतकालीन सत्र आज से होगा शुरू
शीतकालीन सेशन में 15 बैठकों का होगा आयोजन
चंडीगढ, 4 दिसंबर (विश्ववार्ता): संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले केंद्र सरकार आज लोकसभा और राज्यसभा में राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है। सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा जिसमें 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। यह बैठक संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में होगी जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल शामिल हो सकते हैं।
सरकार ने शीतकालीन सत्र की 15 बैठकों के लिए भारी-भरकम विधायी एजेंडा पेश किया है। इसमें औपनिवेशिक युग के आपराधिक क़ानूनों को बदलने के लिए प्रमुख विधेयक व चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए मसौदा कानून शामिल है। साथ ही सांसद महुआ के निष्कासन को लेकर संसदीय आचार समिति की सिफारिश भी संसद में पेश की जाएगी। कहा जा रहा है कि सरकार समिति की सिफारिश अपनाने के लिए लोकसभा में प्रस्ताव पेश करेगी।