
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुलाई आपात बैठक
दिल्ली़, 22 फरवरी (विश्व वार्ता) यूक्रेन को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से किए गए एलान के बाद तनावपूर्ण हालात को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई है।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि पूर्वी यूक्रेन के विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों को वह स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने पर विचार कर रहे हैं।






















