
संयुक्त पात्रता परीक्षा की पहली शिफ्ट पूरी, दूसरी जारी
शहर में कई जगहों पर दिनभर जाम की स्थिति
सुरक्षा घेरे में परीक्षा केंद्र, सरकार ने झोंकी ताकत
चंडीगढ़ 5 नवंबर (विश्ववार्ता): हरियाणा में संयुक्त पात्रता परीक्षा की मार्निंग शिफ्ट पूरी हो गई और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा जारी है। शहर में कई जगहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बस स्टैंड के बाहर, रेवाड़ी रोड, महाबीर चौकी, बहरोड रोड तथा अन्य स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक पुलिस धीरे-धीरे सभी वाहनों को निकलवा रही थी। इसके अलावा केंद्रों पर पुलिस की गाड़ियां पेट्रोलिंग कर रही थीं। हरियाणा की साख बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने सीईटी परीक्षा को नकल रहित बनाने पर पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार किसी भी सूरत में पेपर लीक और आउट न हो, इसके लिए सरकार ने फुल फ्रूफ प्लान तैयार किया है।























