
संयुक्त किसान मोर्चे ने किया बड़ा ऐलान
कल पंजाब और हरियाणा के सभी टोल कराएंगे फ्री
चंडीगढ, 14 फरवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि किसानों के दिल्ली चलो मार्च का आज दूसरा दिन है। दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर प्रशासन के साथ झड़प जारी है। कल शंभू बॉर्डर पर जमकर बवाल हुआ था। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे थे जबकि किसानों के साथ पुलिस की झड़प में कई लोग व पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। इनमें पुलिस के एक डीएसपी भी शामिल हैं।
इसके साथ ही किसान नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार किसानों के साथ अच्छा नहीं कर रही है किसानों की सभी मांगे जायज है। इसके साथ ही किसान नेताओं ने कहा कि 16 फरवरी की कार्रवाई के बाद 18 फरवरी को लुधियाना में फिर बैठक होगी। इसके बाद बड़े फैसले लिए जाएंगे।
किसान आंदोलन 2.0 के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा ऐलान किया है। बैठक के बाद प्रेस से रुबरु हुए एसकेएम के किसान नेताओं ने पंजाब और हरियाणा में कल टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान किया है। 11 बजे से 2 बजे तक दोनों राज्यों के टोल किसानों द्वरा फ्री कराया जाएगा।
हरियाणा-पंजाब बार्डर पर आंसू गैस के गोलों की बौछार जारी है तो वहीं युवा पीछे हटने को तैयार नहीं है। किसानों और केंद्र सरकार के बीच एक बार फिर से बातचीत होने जा रही है। जिसको देखते हुए किसान नेताओं ने युवाओं से शाम 7 बजे संयम रखने की अपील की है। नेताओं ने कहा कि सरकार बातचीत की बात कह रही है। इसलिए आखिरी मौका देना चाहते हैं।
शंभू बॉर्डर पर अब किसान आंसू गैस के गोलों से निकलने वाले धुएं से बचने के लिए खेतों में फसलों के लिए इस्तेमाल होने वाले बड़े पंखे लेकर पहुंचे। पंखे चलाकर धुएं को हरियाणा की तरफ भेजा जा रहा है।शंभू बॉर्डर पर किसान बैरिकेडिंग की तरफ बढऩे लगे हैं। पुलिस लगातार उन पर आंसू गैस के गोले दाग रही है।




















