संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी में शुरू किया धरना
चंडीगढ, 19 अगस्त (विश्ववार्ता) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में राजापुर कृषि-उत्पादन मंडी समिति से अपनी लंबित मांगों को लेकर किसानों ने 75 घंटे का घरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना भारतीय किसान यूनियन-टिकैत (बीकेयू -टिकैत) और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के कई घटक मिल कर दे रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में न्याय की मांग को लेकर 18 से 20 अगस्त तक धरना प्रदर्शन करेगा।
बता दें कि पिछले साल 3 अक्टूबर को जिले के तिकुनिया इलाके में भड़की हिंसा के दौरान लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।























