
संजय अरोड़ा दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त
चंडीगढ़, 31 जुलाई (विश्ववार्ता) तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वह राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। अरोड़ा 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह इंडो तिब्बतन बॉर्ड पुलिस(ITBP) के डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं























