
बडी खबर: पंजाब के संगरूर से नवनिर्वाचित सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने एक बार फिर से विवादित बयान
चंडीगढ़, 15 जुलाई ( विश्व वार्ता) पंजाब के संगरूर से नवनिर्वाचित सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. हरियाणा के करनाल जिले में पहुंचे सिमरनजीत ने भगत सिंह को आतंकवादी बताया. उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने एक अंग्रेज नौवजान अफसर को मार दिया था. अमृतधारी सिख चनन सिंह को मार दिया था. नेशनल असेंबली में बम फेंक दिया था. अब भगत सिंह आतंकवादी नहीं तो क्या है?जब पत्रकार ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तो शपथ ही भगत सिंह के गांव में ली है तो उन्होंने कहा कि कुछ भी हो वह Terrorist ही था।























