
श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा के बीच संत बाबा बेअंत सिंह और संत बाबा सुखदेव सिंह की लोगो से यह खास अपील
चंडीगढ़, 25 जून (विश्ववार्ता) श्री हेमकुंट साहिब सहित चार धामों की यात्रा बिल्कुल शांतिपूर्ण ढंग से लगातार जारी है। इस सम्बन्धित जानकारी देते संत बाबा बेअंत सिंह जी और संत बाबा सुखदेव सिंह जी लंगरों वालों ने संगतों को झूठी अफवाहों से सचेत रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि यात्रा चढ़दी कला में चल रही है, कोई भी किसी भी तरह की रुकावट नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरें कि रास्ते बंद हो गए, सडक़ें टूट गई, बर्फ पड़ गई, सब झूठी खबरें हैं, जबकि यात्रा निर्विघ्न जारी है। संगतें बिना किसी डर, भय के नि:संकोच दर्शनों के लिए आ सकतीं हैं। ज्यादा जानकारी के लिए संगतें संत बाबा बेअंत सिंह लंगरों वाले, संत बाबा सुखदेव सिंह बेर कलां वालों के साथ फोन पर संपर्क कर सकतीं हैं।





















