
श्री हरिमंदर साहिब से गुरबाणी के प्रसारण को लेकर सीएम भगवंत मान आज लेगें ऐतिहासिक फैसला
पढिये टवीट कर क्या कहा
चंडीगढ़, 19 जून (विश्ववार्ता): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज एक ऐतिहासिक फैसला लेंगे। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि सभी संगतों की मांग के अनुसार हम सिख गुरुद्वारा अधिनियम 1925 में एक नया खंड जोड़ रहे हैं कि श्री हरिमंदर साहिब से गुरबाणी का प्रसारण सभी के लिए मुफ्त होगा। इसके लिए किसी टेंडर की जरूरत नहीं। आज मंत्रिमंडल की बैठक में,20 जून को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा।
जानकारी के लिए बतां दे कि मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार श्री दरबार साहिब से गुरबाणी के प्रसारण को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। इस संबंध में अब उन्होंने कहा है कि गुरुद्वारा अधिनियम 1925 में एक नई धारा जोड़ी जा रही है। जिसके तहत गुरबाणी का प्रसारण सभी के लिए नि:शुल्क होगा।
ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਦੇ ਅਸ਼ੀਰਵਾਦ ਸਦਕਾ ਕੱਲ ਇੱਕ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਫੈਸਲਾ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ..ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਮੁਤਾਬਕ ਸਿੱਖ ਗੁਰੁਦਵਾਰਾ ਐਕਟ 1925 ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨਵੀਂ ਧਾਰਾ ਜੋੜ ਰਹੇ ਹਾਂ ਕਿ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਬ ਜੀ ਤੋਂ ਗੁਰਬਾਣੀ ਦਾ ਪੑਸਾਰਣ ਸਭ ਲਈ ਮੁਫਤ ਹੋਵੇਗਾ …no tender required..ਕੱਲ ਕੈਬਨਿਟ ਚ ..20 ਜੂਨ ਨੂੰ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚ ਮਤਾ ਆਵੇਗਾ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 18, 2023























