
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से लोहता तक स्पैशल साप्ताहिक रेलगाडिय़ां शुरू
चंडीगढ़, 29 जून (विश्ववार्ता) रेल विभाग द्वारा यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से लोहता तक स्पैशल साप्ताहिक रेलगाडिय़ां शुरू की जा रही हैं। यह रेलगाडिय़ों 30 जून से 28 जुलाई तक चलाई जा रही हैं। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 04249, 30 जून से लोहता से सायं 4.15 बजे चलकर अगले दिन सायं 7.15 बजे कटड़ा पहुंचेगी। यहां से वापसी के लिए गाड़ी संख्या 04250, 1 जुलाई से रात 11.20 बजे चलकर तीसरे दिन रात 12.45 बजे लोहता पहुंचेगी।
रेल विभाग कटड़ा से इंदौर के मध्य स्पैशल साप्ताहिक रेलगाडिय़ां अगले सप्ताह शुरू करने जा रहा है। ये रेलगाडिय़ां 5 जुलाई से 30 अगस्त तक चलेंगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार इंदौर से स्पैशल गाड़ी संख्या 09321 हर बुधवार रात 11.30 बजे रवाना हो तीसरे दिन रात 12.30 बजे कटड़ा पहुंचेगी। यहां से वापसी के लिए गाड़ी संख्या 09322 हर शुक्रवार प्रात: 3.50 बजे रवाना हो दूसरे दिन सुबह 7.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।





















