
श्री फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा-2022: पंजाब सरकार ने 28 दिसंबर को राजपत्रित अवकाश किया घोषित
चंडीगढ़, 27 दिसंबर:पंजाब सरकार ने श्री फतेहगढ़ साहिब-2022 में होने वाली शहीदी सभा के मद्देनजर 28 दिसंबर, 2022 को राज्य में राजपत्रित अवकाश घोषित किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्री फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा के अवसर पर 28 दिसंबर, 2022 (बुधवार) को पंजाब राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड/निगम और सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इस संबंध में कार्मिक विभाग, पंजाब सरकार द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है।
यह अवकाश नैगोशिएबल इंस्टरूमैंट ऐक्ट-1881 की धारा 25 की व्याख्या के अधीन घोषित किया गया हैै।





















