
श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए फिल्म अभिनेता सुनील शैट्टी
चंडीगढ, 29 अक्तूबर (विश्ववार्ता) बालीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शैट्टी अपनी पत्नी माना शैट्टी के साथ अमृतसर पहुंचे। इस दौरान वह शाम को श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। सुनील शैट्टी कल सुबह बी.एस.एफ. द्वारा अमृतसर के गोल्डन गेट से वाघा बार्डर तक करवाई जा रही मैराथन दौड़ में मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह दौड़ में नौजवानां का हौसलाअफजाई भी करेंगे।























