
श्री गुरुद्वारा साहिब के लंगर मे बनने वाला मीठा प्रसाद अब नही बनेगा
हरजिंदर सिंह धामी ने प्रैस कांफ्रैंस के दौरान किया ऐलान
चंडीगढ़, 13 दिसंबर (विश्व वार्ता) श्री गुरुद्वारा साहिब में बनने वाले लंगर मे अब मीठा प्रसाद नही बनेगा। यह फैसला शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने प्रैस कांफ्रैंस के दौरान लिया है। बतां दे कि शहीदी जोड़ मेले के कारण 15 से 31 दिसंबर तक खीर और मीठा प्रसाद श्री गुरुद्वारा साहिब में नहीं बनने का ऐलान किया गया है। प्रधान धामी ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी गुरुद्वारा साहिब में सादा लंगर बनेगा।























