
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को लेकर ढींडसा दिया बड़ा बयान
चंडीगढ़, 25 जून (विश्ववार्ता) श्री अकाल तख्त साहिब के नए जत्थेदार के रूप में ज्ञानी रघबीर सिंह ने गत दिनों पदभार संभाल लिया है वही दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष पूर्व एम.पी. सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा है कि नवनियुक्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह अच्छे फैसले लेंगे। नए जत्थेदार पिछले समय हुईं बुरी घटनाएं बेअदबी, डेरा प्रमुख की माफी, गायब हुए 328 स्वरूपों की जांच, गुरबाणी के चैनल की मांग आदि और अन्य कार्यों पर सख्ती से पहरा देंगे क्योंकि ये मामले पिछले लंबे समय से कुछ राजनीतिक नेताओं के हस्तक्षेप के कारण दबे हुए हैं।
ढींडसा ने इस बात पर भी संदेह जताया कि जिस तरह से ज्ञानी हरप्रीत सिंह का विदेश से वापिस आने तक का इंतजार भी नहीं किया गया और उनकी जगह एमरजेंसी बैठक बुला कर ज्ञानी रघबीर सिंह को जत्थेदार नियुक्त किया गया है, यह सुखबीर सिंह बादल की कोई गहरी चाल लगती है।























