
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के नये जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह इस तारिख को संभालेंगे कार्यभार
एडवोकेट धामी ने पंथक शख्सियतों को समारोह में पहुंचने की अपील की
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता): श्री अकाल तख्त साहिब के नये जत्थेदार नियुक्त किए गए सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह 22 जून को सेवा संभालेंगे। इस बात की जानकारी शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने दी है। बताया जा रहा है कि जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के रूप में सेवा संभालने संबंधी 22 जून को श्री अकाल तख्त साहिब में सुबह 10 बजे समारोह रखा गया है।
एडवोकेट धामी ने पंथक शख्सियतों को समारोह में पहुंचने की अपील की। इस दौरान शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि शिरोमणि कमेटी द्वारा सेवा संभाल समागम की तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में श्री दरबार साहिब के प्रबंधक द्वारा निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं।





















