
नई दिल्ली. 19 अप्रैल (विश्ववार्ता): कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया पर कहर बरसा रहा है, देश मे भी कोरोना ने हालात बिगाड रखे है, इसी बीच बीसीसीआई ने आईपीएल के 13वें सीजन को अगले आदेश तक के लिए स्थगित करने की आधिकारिक घोषणा कर दी। इसके बाद क्रिकेट श्रीलंका(एसएलसी) ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की पेशकश की है। वहीं, बीसीसीआई के एक बड़े अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए इस प्रकार के किसी भी प्रस्ताव के मिलने की बात को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में आईपीएल कराने का कोई प्रस्ताव नहीं मिला, जब तक पूरी दुनिया लॉकडाउन है, तब तक इस पर कोई चर्चा नहीं होगी। एसएलसी के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने कहा है, ‘‘हमारे यहां भारत के मुकाबले स्थिति पहले बेहतर हो जाएगी। ऐसे में हम आईपीएल का आयोजन कर सकते हैं। इस संबंध में हम जल्द ही बीसीसीआई को चिठ्ठी लिखेंगे।’’
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...





















