
सीरीज 1-1 से बराबर
नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 132 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. धनंजय डी सिल्वा ने नाबाद 40 रन बनाए और मिनोद भानुका ने 36 रनों की अहम पारी खेली. श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उसने अपना पहला विकेट अविष्का फर्नाण्डो के तौर पर गंवाया जिन्होंने 11 रन बनाए और उनका विकेट भुवनेश्वर कुमार ने चटकाया.



















