
भारत ने अपने नाम की सीरीज
नई दिल्ली. श्रीलंकाई टीम ने वर्षा बाधित तीसरे वनडे में भारत को को 3 विकेट से हरा दिया. हालांकि भारत ने तीन मैचों की इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया. शिखर धवन ने अपनी कप्तानी में पहली ही सीरीज में जीत दर्ज की. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम की पारी 43.1 ओवर में 225 रन पर सिमटी. डीएलएस नियम के तहत श्रीलंका को 47 ओवर में 227 रन का लक्ष्य मिला जिसे उसे अविष्का फर्नांडो (76) की शानदार पारी की बदौलत 39 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया.



















