श्रीनगर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हुई खत्म
यात्रा के बाद जमकर मस्ती करते दिखे राहुल गांधी
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) तमिलनाडु के कन्याकुमारी से राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो गई. श्रीनगर में जमकर बर्फबारी हुई. इस दौरान शहर में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा बर्फ से खेलते नजर आए और बर्फबारी का दोनों ने जमकर लुत्फ उठाया.
इस नजारे को कैमरे में कैद किया गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी मस्ती के मूड में दिख रहे हैं और अपने दोनों हाथों में बर्फ के गोले पकड़े हुए हैं. इन हाथों को पीछे करके वो चुपके से प्रियंका गांधी की तरफ बढ़ते हैं और उनके ऊपर बर्फ की बौछार कर देते हैं. इस दौरान दोनों भाई-बहन ने जमकर मस्ती की.






















