
दिल्ली ,सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 764.83 अंक या 1.31 फीसदी फिसलकर 58 हजार के नीचे पहुंचकर 57,696.46 के स्तर पर बंद हुआ। वही एनएसई के निफ्टी भी 1.18 फीसदी टूटकर एक बार फिर 17,200 के स्तर से नीचे आ गया। कारोबार के अंत में निफ्टी 17,196.70 के स्तर पर बंद हुआ।


















