
शुभगन गिल का धमाकेदार शतक
चंडीगढ, 15 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच मे शुभगन गिल ने शानदार शतक लगाया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसले को सही साबित करते हुए भारत ने 33 ओवर में एक विकेट के नुकसान के 224 रन बना लिए हैं। शुभगन गिल 115 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए है और विराट कोहली ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। कप्तान रोहित शर्मा 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें चमिका करुणारत्ने ने अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच कराया।























