
शी चिनफिंग रिकॉर्ड तीसरी बार ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना’ के चुने गये महासचिव
चंडीगढ,23 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पांच साल के कार्यकाल के लिए रविवार को रिकार्ड तीसरी बार ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना’ का महासचिव चुना गया। पार्टी संस्थापक माओ जेदोंग के बाद वह ऐसे पहले चीनी नेता हैं, जो इस पद पर तीसरे कार्यकाल के लिए चुने गए हैं। चिनफिंग को सीपीसी के महासम्मेलन (कांग्रेस) में एक दिन पहले शक्तिशाली केंद्रीय समिति में चुना था, जबकि वह आधिकारिक सेवानिवृत्त आयु यानी 68 वर्ष की सीमा पार कर चुके हैं और उनका 10 साल का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।























