
शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले आज मीडिया से मुखातिब हुए पीएम मोदी
कहा विश्व को भारत से अपेक्षाएं बढ़ी
चंडीगढ़, 7 दिसंबर (विश्व वार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह यानी संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मीडिया से मुखातिब हुए। संसद की शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश को जी-20 मेजबानी का अवसर मिला है। विश्व को भारत से अपेक्षाएं बढ़ी हैं। भारत वैश्विक मंच पर अपनी भागीदारी बढ़ा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा था सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है।























