शिव आराधना का विशिष्ट माह सावन आज से आरंभ
चंडीगढ़, 4 जुलाई (विश्ववार्ता) सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना गया है। इस वर्ष सावन 58 दिनों का होगा यानी शिवजी की पूजा-पाठ और भक्ति के लिए सावन का महीना दो माह का होगा। 4 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिक मास रहेगा। इसी कारण से इस वर्ष सावन का महीना 2 महीने का होगा।






















