शिवालिक किड्स स्कूल में मनाया मजदूर दिवस
जैतो, 30 अप्रैल ( विश्व वार्ता) क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थान शिवालिक किड्स स्कूल जैतो में आज मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक कमेटी ने सफाई कर्मचारियों और ड्राइवरों को तोहफे दिए गए। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोहक लिया। बच्चों ने मजदूर संबंधित भाषण दिए गए। इस अवसर पर बोलते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य अमनप्रीत कौर ने छात्रों को मजदूर दिवस के महत्व से अवगत कराया और कहा कि दुनिया में हर इंसान एक मजदूर है जो अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाने के लिए दिन में 8 से 10 घंटे काम करता है। स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य अश्विनी कुमार गर्ग गौरिया, चरण दास मित्तल, राम सरूप बांसल सी.ए, जगमेल सिंह, अशोक कुमार गर्ग कालिया, गौरव गर्ग लक्की, मोहित मित्तल आदि ने सभी को मजदूर दिवस की बधाई दी























