शिवसेना सांसद संजय राउत को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत
चंडीगढ़ 9 नवंबर (विश्ववार्ता)करीब 101 दिन से जेल में बंद शिवसेना सांसद संजय राउत को मुंबई की एक विशेष अदालत ने जमानत दे दी है मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच की आंच का सामना कर रहे शिवसेना (अब शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत को राहत मिल गई है। उन्हें जमानत मिल गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने पात्रा चॉल भूमि मामले में राउत को जुलाई के अंत में गिरफ्तार किया था। इस मामले में ईडी राउत की पत्नी, करीबियों समेत कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है