
शिवसेना पर अधिकार और 16 बागी विधायकों की अयोग्यता के मामले को लेकर आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
चंडीगढ, 22 अगस्त (विश्ववार्ता)शिवसेना पर अधिकार और 16 बागी विधायकों की अयोग्यता के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई होगी। कोर्ट में तय होगा कि इस मामले को 5 जजों की बेंच को सौंपना चाहिए या नहीं? इसे लेकर भी दलीलें सुनी जाएंगी। ऐसा माना जा रहा है कि शिंदे गुट के वकील इस मामले में संविधान पीठ बनाकर उससे सुनवाई की मांग करेगा सुनवाई के दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा था कि हमारे ऊपर अयोग्यता का आरोप गलत लगाया गया है। हम अभी भी शिवसैनिक हैं।






















