
शिवसेना नेता की हत्या के बाद हिंदू संगठनों ने आज दी पंजाब बंद की काल
धार्मिक स्थलों और नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई
चंडीगढ़ 5 नवंबर (विश्ववार्ता): अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या किए जाने के बाद आज पंजाब बंद का ऐलान किया गया है। बतां दे कि शिव नेता सुधीर सूरी की पुलिस की मौजूदगी में दिन-दहाड़े बाजार में हत्या होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। गुस्साए लोगों ने कई जगह तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने राज्य के हिंदू नेताओं और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है। हिंदू संगठनों ने आज पंजाब बंद का आह्वान किया है।























