
शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत को ED ने आधी रात किया गिरफ्तार
आज होगी कोर्ट में पेशी
चंडीगढ़, 1 अगस्त (विश्ववार्ता) शिवसेना के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पात्रा चॉल भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। ईडी उन्हें आज विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड मांगेगी।





















