
चंडीगढ़., (विश्ववार्ता)बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया है. कोरोनावायरस ने शिल्पा की 1 साल की बच्ची समीशाको भी नहीं बख्शा है. शिल्पा शेट्टी ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर बताया है कि सबसे पहले शिल्पा के सास-ससुर को कोरोना हुआ था और उसके बाद उनके दोनों बच्चों समीशा और विवान को, उनकी मां को और आखिर में उनके पति राज कुंद्रा को कोरोना हो गया है. हालांकि एक्ट्रेस की रिपोर्ट नेगेटिव आई है.
शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए लिखा, ‘पिछले 10 दिन हमारे परिवार के लिए काफी मुश्किलों भरे रहे हैं. मेरे सास-ससुर को कोरोनो हुआ था, जिसके बाद ये मेरी बेटी समीशा, बेटे विवान, मेरी मां और आखिर में मेरे पति राज को भी हो गया है. ये सभी अपने-अपने कमरों में आइसोलेटेड हैं और कोरोना के लिए जारी की गई आधिकारिक गाइडलाइन्स का पूरी तरह पालन कर रहे हैं.’






















