शिरोमणी अकाली दल मुख्यमंत्री को जैनी जोहल का प्रतिबंधित गीत सुनने को मजबूर करेगा: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया
कहा कि अकाली दल सी.एम के कहने पर बैन किए गए गीत को बजाते हुए मुख्यमंत्री आवास तक विरोध मार्च निकालेगा
मोहाली/09अक्टूबर: शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा कि वह पंजाब की एक बेटी द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने से क्यों डर गए तथा उसके गीत पर प्रतिबंध लगा दिया तथा कहा कि अकाली दल अब जैनी जोहल के सवालों वाले गीत को जोर जोर से बजाकर मुख्यमंत्री आवास तक रोष मार्च निकालेगा।
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरदार मजीठिया ने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाली बात है कि जो लोग कभी अभिव्यक्ति की आजादी के समर्थन में खड़े थे , अब यू टयूब को जैनी जोहल के बाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए सिर्फ इसीलिए मजबूर कर दिया क्योंकि गायिका ने मुख्यमंत्री से कुछ सवाल पूछे थे। उन्होने कहा, ‘‘ ये वही लोग हैं , जिन्होने सिद्धू मूसेवाला के गाने पर केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने पर अभिव्यक्ति की आजादी के बारे में बात की थी’’।
वरिष्ठ अकाली नेता ने मुख्यमंत्री से यह पूछते हुए कि इन सवालों में क्या गलत था। उन्होने कहा, ‘‘ यह सच है कि आपकी सरकार ने सिद्धू मूसेवाला के सुरक्षा कवर को सिर्फ कम ही नही किया, बल्कि इस तथ्य को प्रचारित भी किया, जिसके कारण उसकी बर्बर हत्या हुई । इस सुरक्षा चूक के लिए अब तक कोई कार्रवाई नही किए जाने के बारे में कहते हुए सरदार मजीठिया ने कहा कि गैंगस्टर दीपक टीनू के साथी को पंजाब पुलिस की हिरासत मे ंअंधेरे की आड़ में भागने की अनुमति दिए जाने से हालात बदतर हो गए हैं।























