
शिरोमणी अकाली दल ने संसद में दिल्ली सेवा विधेयक का किया विरोध
कहा कि केजरीवाल ने लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार पर कब्जा करके पंजाब में जो बोया वही काट रहे: बीबा हरसिमरत कौर बादल
कहा कि कांग्रेस को संघवाद पर बात करने का कोई अधिकार नही, कहा कि वह पंजाब में आप के साथ मिलकर काम कर रही
भाजपा संघवाद की अवधारणा का पालन नही कर रही जैसा कि सरदार परकाश सिंह बादल ने 1996 में गठबंधन करते समय किया था
चंडीगढ़, 4 अगस्त (विश्ववार्ता): पूर्व केंद्रीय मंत्री और बठिंडा सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 का विरोध करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक ने जो बोया है वही काट रहे हैं और आरोप लगाया कि केजरीवाल राज्यों के लिए अधिक शक्ति हासिल करने के लिए राष्ट्रीय अभियान की अगुवाई करते हुए राज्य में लोकतांत्रिक संस्थानों का दमन करके पंजाब का शासन अपने हाथों में ले लिया था।
दिल्ली सेवा विधेयक पर संसद में बोलते हुए बीबा बादल ने अरविंद केजरीवाल के पांखड को उजागर करते हुए कहा कि आप संयोजक ने दिल्ली सरकार को अधिक शक्तियां देने के लिए समर्थन हासिल करने के लिए देश भर की यात्राएं की, लेकिन लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई पंजाब सरकार की शक्तियों को दबा दिया। उन्होने कहा, ‘‘ केजरीवाल पंजाब में सभी नियुक्तियों पर निर्णय लेते हैं , चाहे वह राज्य डीजीपी, एडवोकेट जनरल यां राज्य सभा मैंबरज के बारे हो, जिनमें से कई को दिल्ली से नामित किया गया है’’।
बीबा बादल ने आम आदमी पार्टी की सरकार से यह पूछा कि वह किन शक्तियों की बात कर रही है।उन्होने कहा,‘‘ जब पंजाब बाढ़ के प्रभाव से जूझ रहा था, जिससे हजारों एकड़ जमीन तबाह हो गई तो मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाने में व्यस्त थे’’। उस समय जब पंजाबी अपनी सरकार से मदद की गुहार लगा रहे थे, मुख्यमंत्री बेंगलुरू में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की मीटिंग में भाग ले रहे थे। उन्होने यह भी बताया कि कैसे आप पंजाब में राज्य के खजाने को उसी पैटर्न पर लूट रही है, जैसा कि दिल्ली में उत्पाद शुल्क घोटाले में किया और सौ करोड़ रूपये के पंजाब उत्पाद शुल्क घोटाले में कार्रवाई की मांग की और गृहमंत्री अमित शाह से पूछा कि इस मुददे पर कार्रवाई क्यों नही की जा रही, जिस पर गृहमंत्री ने उनसे विवरण मांगा।
बठिंडा सांसद ने आप पार्टी से अपने उपदेशों पर अमल करने की बात कहते हुए कहा,‘‘ पंजाब में सभी शक्तियां दिल्ली सरकार को आउटसोर्स कर दी गई है। इसे एक एमओयू पर हस्ताक्षर करके आधिकारिक बना दिया गया जो दिल्ली सरकार को पंजाब पर शासन करने की अनुमति देता है। उन्होने कहा कि सिर्फ इतना ही नही,‘‘ यहां तक कि पंजाब के संसाधनों का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है तथा बताया कि अकेले इस उददेश्य के लिए 750 करोड़ रूपये का वार्षिक बजट निर्धारित किया है जो संस्थागत डकैती के बराबर है’’।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को इमरजेंसी के साथ-साथ श्री अकाल तख्त साहिब को तबाह करने और सिखों के कत्लेआम में अपनी भूमिका के बारे संघवाद के बारे में बात करने का कोई अधिकार नही है। उन्होने कहा, ‘‘ इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में अपनी इकाई को भंग कर दियया है और पूरी तरह से आप के साथ गठबंधन कर लिया है और उसके साथ मिलकर काम कर रही है’’।
अकाली सासंद ने यह भी कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि केंद्र सरकार संघवाद की अवधारणा का पालन नही कर रही है जैसा कि सरदार परकाश सिंह बादल के नेतृत्व में अकाली दल ने भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन किया था। उन्होने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां और राष्ट्रीय पार्टियां जो राज्यों को अधिक शक्ति देकर उनकी आंतरिक स्वायत्ता में विश्वास करने वाली और इसके लिए प्रयास करने वाली पार्टियां सब एक साथ मिलकर खड़ी थी। उन्होने कहा, ‘‘ सरदार बादल ने यह भी कहा था कि संविधान को इस तरह से आकार दिया जाना चाहिए कि यह विभिन्न धार्मिक, भाषाई और सामाजिक समूहों की आशाओं और इच्छाओं को पूरा कर इस समझ को लागू किया जाना चाहिए’’।





















