
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल
चैनल के सभी अधिकार एसजीपीसी के पास ही रहेंगे: हरजिंदर सिंह धामी
चंडीगढ़, 23 जुलाई (विश्ववार्ता) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। लौच के मौके पर एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी सहित एसजीपीसी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि चैनल के सभी अधिकार एसजीपीसी के पास ही रहेंगे।
धामी ने पीटीसी चैनल को लेकर यह भी स्पष्ट कर दिया कि जब तक हमारा अपना चैनल नहीं चलेगा, तब तक यह गुरबाणी पीटीसी पर प्रसारित होती रहेगी। प्रधान धामी ने कहा कि पीटीसी चैनल के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है।























