
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ग्रंथियों एवं रागी सिंहो के लिए किया ड्रेस कोड का एलान
चंडीगढ, 6 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब में बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एस.जी.पी.सी. की तरफ से गुरुद्वारों में ड्रैस कोड को लागू किया गया है, जिसके तहत सभी ग्रंथियों व रागी सिंहों को गुरुद्वारों में कुर्ता-पजामा व जैकेट पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है। एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने गुरुद्वारा साहिबान में फैशनेबल कुर्ता- पजामा जैकेट पहनने पर पाबंदी लगा दी है। रागी जत्थों पर भी इस आदेश को लागू किया गया है।





















