
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अंतरिम बैठक आज, लिये जा सकते है कई अहम फैसले
चंडीगढ,30 नवंबर (विश्ववार्ता) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज अंतरिम कमेटी की अहम बैठक बुला ली है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इस बैठक को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के खत के एक दिन बाद ही बुला लिया है। जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बैठक में बंदी सिखों की रिहाई को लेकर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।





















