शिरोमणि अकाली दल ने बीबी जागीर कौर को किया सस्पेंड
चंडीगढ़ 3 नवंबर (विश्ववार्ता) शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी की वरिष्ठ नेत्री बीबी जागीर कौर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सस्पेंड कर दिया है। लहाल उन्हें 48 घंटे का समय दिया गया है ताकि वह चुनाव लड़ने का अपना फैसला वापिस लें। अगर वह अपना फैसला वापिस नहीं लेती तो उनके खिलाफ अगली कार्रवाई की जाएगी। जागीर कौर खुद तीन बार इसी प्रक्रिया से एसजीपीसी की प्रधान बनीं। अब वह इस प्रक्रिया को चुनौती देती नजर आ रही थी। सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि या तो उनको दोबारा नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा या फिर उनको अपना पक्ष रखने के लिए कमेटी के सामने तलब भी किया जा सकता है।