
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के काफिले पर हमले की खबर
चंडीगढ, 3 सिंतबर (विश्ववार्ता) शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के काफिले पर हमले की खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार वह फरीदकोट के गांव दीप सिंह वाला में अकाली वर्कर के घर अफसोस के लिए गए थे। इसी बीच जब वह घर से बाहर निकले तो उनकी गाड़ी पर कुछ नौजवानों ने पथराव करना शुरू कर दिया। जवाब में अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने भी पथराव किया। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।





















