
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल व बिक्रम मजीठिया को अदालत ने किया बरी
जानिये जाने क्या था मामला ?
चंडीगढ, 30 नवंबर (विश्ववार्ता) शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और 43 अन्य अकाली नेताओं को आज माननीय जज मैडम परविंदर कौर की अदालत ने बरी कर दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सुखबीर बादल के वकील हरगुरबीर सिंह गिल ने बताया कि 2017 में नेशनल हाईवे नंबर 54 को जाम करने के आरोप में सुखबीर बादल, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया समेत 49 अकाली नेताओं के खिलाफ मक्खू थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस केस से जुड़े 6 अकाली नेताओं की मौत हो गई थी और आज माननीय जज मैडम परविंदर कौर ने बाकी 43 नेताओं को बरी कर दिया है।
गौरतलब है कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान जब नगर पंचायत मल्लांवाला और नगर पंचायत मक्खू के चुनाव थे तो उस समय अकाली दल के उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने की अनुमति नहीं दी गई थी जिसके विरोध में अकाली दल ने बंगालीवाला पुल पर जाम लगाकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुल जाम करने के मामले पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखबीर सिंह बादल, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया समेत करीब 50 नेता पर केस दर्ज किया गया था, जो काफी समय से जीरा कोर्ट में विचाराधीन था।























