
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी का गुरबाणी प्रसारण को लेकर बड़ा बयान
चंडीगढ़, 15 जुलाई (विश्ववार्ता) शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने गुरबाणी प्रसारण को लेकर कहा कि, एसजीपीसी 24 जुलाई से अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने जा रही है। चैनल का नाम ‘सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब अमृतसर’ होगा। जिसके सभी अधिकार सिर्फ एसजीपीसी के पास होंगे। किसी अन्य चैनल को री-स्ट्रीम करने का अधिकार नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही सैटेलाइट प्रक्रिया भी शुरू होगी, जिसके लिए केंद्रीय सुचना एवं प्रसारण मंत्री से समय माँगा गया है।





















