
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पार्टी छोडक़र जाने वाले नेताओं से की भावुक अपील
चंडीगढ़, 9 जून (विश्ववार्ता) शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पिछले कुछ वर्षों में पार्टी छोड़ने वाले सभी नेताओं से लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर उनकी कोई गलती है तो वह माफी मांगने को तैयार हैं। बादल ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दो सदस्यों का अकाली दल में स्वागत करने के बाद यह बयान दिया है। इन्होंने शीर्ष गुरुद्वारा निकाय के अध्यक्ष पद के लिए पिछले साल नवंबर में बीबी जागीर कौर की उम्मीदवारी का समर्थन किया था।
अकाली दल प्रमुख ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान पार्टी छोड़ने वाले सभी नेताओं से वापस दल में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा, “अगर मेरी कहीं गलती है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं लेकिन हम सभी को उन ताकतों को हराने के लिए एकजुट होना चाहिए जो ‘पंथ’ को कमजोर करना चाहती हैं।





















