
शिरोमणि अकाली दल अमृतसर को लगा बडा झटका
इस सीनियर नेता ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) को आज उस समय बडा झटका लगा जब अमृतपाल सिंह सिद्धू लोंगोवाल ने पार्टी की मैंबरशिप से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह इस्तीफा पार्टी के राजनीतिक और मीडिया सलाहकार इकबाल सिंह टिवाणा के माध्यम से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान को भेजा है।
पिछले विधानसभा चुनाव में सुनाम विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के द्वारा चुनाव लडऩे वाले उन्होंने आरोप लगाया है कि अब पार्टी की सीनियर लीडरशिप किसी पार्टी कार्यकर्ता की बात सुनने को तैयार नहीं है। वह सिमरनजीत सिंह मान के पंथ के प्रति बलिदान को देखकर पार्टी में शामिल हुए थे लेकिन अब सिमरनजीत सिंह मान परिवारवाद में घिर चुके हैं।























