
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने चंडीगढ मे बुलाई अहम बैठक
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनावो मे अब गिनती के दिन बाकि रह गय है और सभी पार्टियों मैदान मे उतर चुकी है वही शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पंजाब में लंबे समय के बाद अब शिरोमणि अकाली दल अकेले तौर पर लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए सुखबीर के लिए अब 13 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए उम्मीदवारों की तलाश करना आज जटिल काम बना हुआ है। इसी वजह से शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष ने आज चंडीगढ़ में पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए हर जिले की तरह नेताओं की बैठक लेकर उनकी सहमति लेने और उनकी बात सुनने के लिए बुलाया है।
हालांकि अकाली-बीजेपी गठबंधन को देखते हुए अकाली दल ने पहले करीब 10 अकाली नेताओं को हरी झंडी दे दी थी जैसे अमृतसर से अनिल जोशी, जालंधर से डॉ. सुक्खी, लुधियाना से काका सूद, संगरूर से परमिंदर ढींढसा, श्री आनंदपुर साहिब से डॉ. चीमा,पटियाला से प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, बठिंडे से बीबा हरसिमरत बादल, खडूर साहिब से बिक्रम मजीठिया, फिरोजपुर से नोनी मान आदि थे। अब हालात भाजपा के साथ गठजोड़ टूट जाने पर बहुत बदल गए हैं और चारों ओर मुकाबला होने के कारण अकाली दल को यह फिक्र है कि कहीं उपचुनाव संगरूर व जालंधर वाला हाल न हो जाए इसलि





















