
शिमला से भुंतर के बीच एलायंस एयर की नई हवाई उड़ान सेवा शुरू
कुल्लू: शिमला से भुंतर के बीच एलायंस एयर की नई हवाई उड़ान सेवा शुरू हो गई है। रविवार को सुबह भुंतर हवाई अड्डे में पहुंचे 48 सीटर जहाज का वाटर कैनन सैल्यूट के साथ स्वागत किया गया। कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट के लिए अब एलायंस एयर की दो उड़ानों के आरंभ होने से घाटी के के पर्यटन कारोबार को भी नए पंख लगेंगे। खासकर विंटर सीजन में बर्फ में आनंद उठाने के लिए सैलानी अब दिल्ली से वाश शिमला होकर कुल्लू-मनाली पहुंचे सकते हैं























